पढ़ने का समय: 7 मिनट
प्रेम रावत जी की नवीनतम पुस्तक “श्वास: जीवन के प्रति जागरूक हों”, जो 28 जनवरी 2025 को प्रकाशित हुई थी, आज भी विश्वभर में गहरा प्रभाव छोड़ रही है। अब तक अनुमानित 60,000 प्रतियाँ बिक चुकी हैं। यह पुस्तक USA Today की सर्वाधिक बिकने वाली पुस्तकों की सूची में शामिल हुई है, साथ ही इटली और भारत में Amazon की सर्वाधिक बिकने वाली सूचियों में भी स्थान प्राप्त कर चुकी है। आयरिश टाइम्स में यह तीसरे स्थान तक पहुँची।
यह पुस्तक जीवन की मूल बातों पर केंद्रित है—उन पहलुओं का उत्सव मनाती है जो सभी मनुष्यों को एक-दूसरे से जोड़ते हैं, चाहे उनके बीच कितनी भी भिन्नताएँ क्यों न हों।
श्वास—एक प्रेरक पुस्तक
जो हमें हमारे अस्तित्व के
मूल सार से फिर से जोड़ती है।
– – डॉ. ब्रैडली नेल्सन, “द बॉडी कोड” के बहुचर्चित लेखक
श्री प्रेम रावत श्वास और पूर्णता पर बोलते हुए (0:42)
यह पुस्तक अंग्रेज़ी, स्पेनिश, इतालवी, हिंदी, स्लोवेनियाई, क्रोएशियन, सर्बियाई और बोस्नियाई भाषाओं में प्रकाशित हो चुकी है। कई अन्य भाषाओं में अनुवाद की योजना भी चल रही है, जिनमें पुर्तगाली, जर्मन और ग्रीक शामिल हैं।
हर दिन,
इस श्वास का सच्चा शिष्य बनो।
2 मार्च को, भारत के मिर्ज़ापुर में, प्रेम रावत जी ने अपनी पुस्तक का एक अध्याय पढ़ा—यह उनका “>तीसरा गिनीज़ विश्व कीर्तिमान कार्यक्रम था, जहाँ बहु-लेखक पुस्तक वाचन में रिकॉर्ड 1,33,234 श्रोताओं की भागीदारी दर्ज की गई।
प्रेम रावत जी की पुस्तकों की पृष्ठभूमि
प्रेम रावत जी का प्रकाशन जगत में प्रवेश 2013 में जापान में एक छोटे से प्रयोग के रूप में हुआ था। यह पहल अब एक सफल अभियान बन चुकी है, जो 18 भाषाओं और दुनिया के अधिकांश देशों तक पहुँच चुकी है।
एक ऐसा द्वार,
जो हमें हमारे भीतर की दिव्य चमक से जोड़ता है।
– देबराज मुखर्जी, निदेशक, न्यूरोलॉजिकल ऑन्कोलॉजी, जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन
अब तक 5 लाख से अधिक पुस्तकें बिक चुकी हैं, और वह भी विश्व के सबसे प्रतिष्ठित प्रकाशकों के माध्यम से—(#1) पेंग्विन रैंडम हाउस , (#2) हार्पर कॉलिन्स और (#3) मैकमिलन । इस पहल में कई अन्य सम्मानित अंतरराष्ट्रीय प्रकाशक भी शामिल हैं: इटली का रिज़ोली, जर्मनी का पाइपर, और फ्रांस सहित कई देशों में लेज़ एडिशन्स दु सुई।
और प्रेम रावत जी की पुस्तकें लगातार बिक रही हैं।
स्प्लिटिंग द एरो (जिसे When the Desert Blooms के नाम से भी प्रकाशित किया गया है) का अनुबंध(contract) बिक्री बढ़ने के साथ नवीनीकृत किया जा रहा है। “Hear Yourself: How to Find Peace in a Noisy World” और “Breath: Wake Up to Life” किताबों के लिए भी यही अनुबंध होगा क्योंकि दोनों किताबें दुनिया भर के लोगों के बीच लोकप्रिय हो रही हैं।
अंततः, प्रेम रावत जी की पुस्तकें—जो उद्देश्य, आत्म-खोज और व्यक्तिगत शांति का सकारात्मक संदेश देती हैं—शाश्वत हैं। ये उन गहन आवश्यकताओं को भी संबोधित करती हैं, जिनके माध्यम से लोग अपने जीवन को पूरी तरह समझकर और शांति से जी सकें।

“हियर यॉरसेल्फ़” कैसे एक सर्वाधिक बिकने वाली पुस्तक बनी (6:22)
“ब्रैथ” वह पुस्तक है जिसने मुझे सबसे गहराई से प्रभावित किया है।
– गैब्रियल गोंज़ालेज़-मोलिना, सर्वाधिक बिकने वाली पुस्तक “Switchers” के लेखक
हर एक श्वास का अनुभव करना,
उसे समझना, भीतर उतर पाना:
यही है जीने की सच्ची कला।
श्री किनोशिता और बुंया पब्लिशिंग का प्रभाव
श्री किनोशिता, जापान स्थित बुंया पब्लिशिंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), प्रेम रावत जी की प्रकाशन पहल को शुरू करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। भले ही उन्हें एक छोटे प्रकाशक के रूप में जाना जाता है, लेकिन उनकी प्रेरणादायक दूरदृष्टि, जोश और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता अत्यंत प्रभावशाली है।
श्री किनोशिता के मार्गदर्शक सिद्धांतों में से एक है—ऐसी पुस्तकें प्रकाशित करना जो सौ वर्षों तक प्रासंगिक बनी रहें। लेकिन जब उन्होंने प्रेम रावत जी से पहली बार मुलाकात की, तो उन्होंने कहा कि ये पुस्तकें हज़ार वर्षों तक जीवित रहनी चाहिए।
शुरुआती दौर में, श्री किनोशिता ने प्रेम रावत जी की दो पुस्तकों—Splitting the Arrow और When the Desert Blooms—के साथ एक बड़ा वित्तीय जोखिम उठाया। लेकिन उनकी दूरदर्शिता रंग लाई है: अब तक 5 लाख से अधिक पुस्तकें बिक चुकी हैं, और चौथी पुस्तक 2026 में आने की संभावना है।
ज़रूर पढ़ें—सादगी और मिठास से भरपूर।
– टिम गॉलवे, सर्वाधिक बिकने वाले लेखक, “द इनर गेम ऑफ टेनिस”
वैश्विक स्तर पर सक्रिय भागीदारी से जुड़ी पहलें
प्रकाशक मैकमिलन द्वारा किए गए पारंपरिक विपणन प्रयासों के अतिरिक्त, Breath: Wake Up to Life के लिए दुनिया के कई देशों में सक्रिय भागीदारी के साथ विविध पहलें शुरू की गई हैं। इनमें पुस्तकालयों और पुस्तक भंडारों में प्रस्तुतियाँ, सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता फैलाना, और स्थानीय पत्रिकाओं व समाचार पत्रों में पुस्तक से संबंधित लेख प्रकाशित करना शामिल है।
जब मैं लोगों को देखता हूँ,
तो उनके लिए प्रेम महसूस करता हूँ—
क्योंकि वे मनुष्य हैं।
अगर श्वास कोई निर्णय नहीं कर रही,
तो मैं कौन होता हूँ निर्णय करने वाला?
श्वास उनके भीतर आ रही है।
श्वास मेरे भीतर भी आ रही है।
अधिक जानकारी: “श्वास – जीवन के प्रति जागरूक हों”
PremRawat.com पर मूल पुस्तक विमोचन
PremRawat.com पर पुस्तक का अवलोकन
Amazon समीक्षाएँ
Amazon पर ऑर्डर करें
अधिक जानकारी: “स्वयं की आवाज : शोर भरी इस दुनिया में शांति कैसे पाएं”
PremRawat.com पर अवलोकन
HearYourselfBook.in
Amazon समीक्षाएँ
Amazon पर ऑर्डर करें (भारत)
संबंधित लेख और लिंक
अद्यतन: श्री प्रेम रावत जी की नवीनतम पुस्तक – श्वास: जीवन के प्रति जागरूक हों
“श्री प्रेम रावत जी की नवीनतम पुस्तक – ‘श्वा�...
प्रेम रावत ने भारत में ऐतिहासिक कार्यक्रम में 1,33,234 लोगों की उपस्थिति के साथ अपना तीसरा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया।
2 मार्च, 2025 को, न्यूयॉर्क टाइम्स के बेस्टसेलिं�...
प्रेम रावत ने मेडागास्कर में शांति पहल को बढ़ावा दिया
“Prem Rawat Amplifies Peace Initiatives in Madagascar” tells the story of how Prem Rawat was warmly welcomed by d...
प्रेम रावत दुबई में
प्रेम रावत ने हाल ही में दुनिया भर के लोगों क�...
प्रेम रावत की ‘हियर योरसेल्फ’ का वैश्विक प्रभाव जारी है
व्यक्तिगत शांति की खोज अनगिनत सदियों से चल रही है।...
बेस्टसेलिंग लेखक प्रेम रावत की “हियर योरसेल्फ” बुक लॉन्च ने एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
2 अप्रैल, 2023 को, लखनऊ, भारत में, विश्व शांतिदूत और कुशल कहानीकार, प्रेम रावत ने 114,704 दर्शकों के लिए अपनी पुस्तक...
























