श्री प्रेम रावत जी द्वारा रचित संगीत

YouTube player

श्री प्रेम रावत जी की ओर से उपहार…

इस वर्ष कार्यक्रमों और प्रशिक्षणों की व्यस्तता के बीच, प्रेम रावत जी ने समय निकालकर नई धुनों को खोजा और सुरों की कला का आनंद लेते हुए संगीत की रचना की।
उन्होंने आपके लिए छह गीत उपहार स्वरूप बनाए हैं।
“उपहार” में तीन हिंदी भजन और तीन अंग्रेज़ी गीत शामिल हैं।
इनमें से दो अंग्रेज़ी गीत, हिंदी भजनों पर आधारित हैं।
उन्हें पश्चिमी शैली में नया रूप दिया गया है।
हिंदी शब्दों का भाव प्रेम रावत जी की अपनी अनुभूति और समझ के माध्यम से
अभिव्यक्त किया गया है।
सुने और आनंद लें।

प्लेलिस्ट

Gifts album cover

GIFTS

by Prem Rawat

Gratitude

Gratitude for life

Gratitude for love

Gratitude for all that you are, yeah

Gratitude, Gratitude, Gratitude

Gratitude for clarity

Gratitude for breath

Gratitude for everything you show,

Gratitude, Gratitude, Gratitude

Gratitude for life

Gratitude for peace

Gratitude for mercy in my life

Gratitude, Gratitude, Gratitude

© Rawat Creations 2025 All rights reserved.

Mere Satguru Deyi Btaye

मेरे सतगुरु दई बताय, दलाली लालन की।

लाल पड़ा मैदान में, कींच रहा लिपटाय।
निगुरे निगुरे लख गए, सगुरा लिया उठाय,
मेरे सतगुरु दई बताय, दलाली lालन की।

सबके पल्ले लाल है, सब ही साहूकार।
गाँठ खोल परखा नहीं, या विधि आ गई हार,
मेरे सतगुरु दई बताय, दलाली लालन की।

उधर से अंधा आवता, इधर से अंधा जाय।
अंधे को अंधा मिला, रस्ता कौन बताय,
मेरे सतगुरु दई बताय, दलाली लालन की।

मक्खी बैठी शहद पे, पंख रही लिपटाय।
उड़ने की साँसा करे, लालच बुरी बलाय,
मेरे सतगुरु दई बताय, दलाली लालन की।

जो मेहन्दी के पात में, लाली लखे न कोय।
लाली लखी कबीर ने, लाल लाल गये होय,
मेरे सतगुरु दई बताय, दलाली लालन की।


© Rawat Creations 2025 All rights reserved.

My Friend Showed Me

My friend showed me the business of divine,

My friend showed me the way to the one that’s mine.

In the silence of the heart where the truth aligns,

My friend showed me the business of divine.


In the open field it waited, lying hidden in clay,

Shining softly in sunlight though the world just walked away.

Many passed without a glimmer, never caught the sign,

But the true heart heard it whisper, lifted what was left behind.

© Rawat Creations 2025 All rights reserved.

Oh My My

O my my, O my my,
remember the Name,
Life is passing by
like shadows in vain.

Like a bird with no wings to fly,
Like an elephant with no tusks to rely,
Like a child with no father to claim,
That’s like forgetting the Name.

© Rawat Creations 2025 All rights reserved.

Tu Sumrin

तू सुमिरण कर ले मेरे मना, तेरी बीती उमर हरि नाम बिना

पंछी पंख बिन, हस्ती दंत बिन, नारी पुरुष बिना

वेश्या पुत्र पिता बिन हीना, तैसे प्राणी हरि नाम बिना

तू सुमिरण कर ले मेरे मना, तेरी बीती उमर हरि नाम बिना

देह नैन बिन, रैन चंद्र बिन, धरती मेघ बिना

जैसे पंडित वेद बिनु हीना, तैसे प्राणी हरि नाम बिना

तू सुमिरण कर ले मेरे मना, तेरी बीती उमर हरि नाम बिना

कूप नीर बिन, धेनु क्षीर बिन, मंदिर दीप बिना

जैसे तरुवर फल बिन हीना, तैसे प्राणी हरि नाम बिना

तू सुमिरण कर ले मेरे मना, तेरी बीती उमर हरि नाम बिना

काम क्रोध मद लोभ निवारो, माया छाँड़ि सतगुरु सिर धारो

‘नानक’ कहे सुनो भगवंता, या जग में नहीं कोऊ अपना

तू सुमिरण कर ले मेरे मना, तेरी बीती उमर हरि नाम बिना


© Rawat Creations 2025 All rights reserved.

Tumev

तुमेव माता च पिता तुमेव ।

तुमेव सर्वं मम देव देव ॥

तुमेव बन्धुश्च सखा तुमेव ।

तुमेव सर्वं मम देव देव ॥

तुमेव विद्या द्रविणम् तुमेव ।

तुमेव सर्वं मम देव देव ॥

तुम्ही हो माता, पिता तुम्ही हो

तुम्ही हो सर्वस्व, मेरे देव तुम्ही हो

तुम्ही हो भाई, मित्र भी तुम्ही हो

तुम्ही हो सर्वस्व, मेरे देव तुम्ही हो

तुम्ही हो ज्ञान, धन भी तुम्ही हो

तुम्ही हो सर्वस्व, मेरे देव तुम्ही हो


© Rawat Creations 2025 All rights reserved.

पर साझा करें: